Monkey Hostage Child : ममता या डर... घर में घुसकर बंदरिया 3 महीने की मासूम को बनाया बंधक, बेबस होकर देखते रहे परिजन
बंदरिया ने बच्ची को एक घंटे तक संभाला, एनिमल लवर ने छुड़ाया
Monkey Hostage Child : उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक बंदरिया ने नन्हे बच्चे को 3 घंटे तक कब्जे में ले लिया। बंदरिया बच्चे को अपनी बांहों में लिए कभी इधर-उधर देखती, तो कभी उसे और कसकर थाम लेती, मानो उसे किसी खतरे से बचा रही हो। हर गुजरता पल परिवार की चिंता बढ़ा रहा था, लेकिन किसी ने जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं की।
दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल कस्बे में एक बंदरिया अचानक घर में घुसी और तीन महीने की मासूम कुलसुम को अपनी बाहों में लेकर बैठ गई। करीब एक घंटे तक वह बच्ची को पकड़े रही और किसी को पास नहीं आने दिया। परिवार के लोग भी बेबस होकर दूर से यह नजारा देखते रहे। आखिरकार सूझबूझ और धैर्य के साथ एक पशु प्रेमी ने मौके को संभाला गया। उसने बंदरिया का ध्यान भटकाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद हर किसी ने राहत की सांस ली।
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बंदरिया करीब एक घंटे तक बच्ची को पकड़े रही लेकिन वह उसका खासा ख्याल करती दिखी और उसे जरा भी चोट नहीं पहुंचाई। उन्होंने बताया कि आखिरकार एक पशु प्रेमी सनी चोपड़ा की मदद से बंदरिया का ध्यान भटकाकर बच्ची को बिना किसी चोट के सुरक्षित बचाया गया। परिवार के करीबियों ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना के बावजूद बच्ची को कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

