Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Money Laundering Case: विजयन की बेटी का ईडी से अनुरोध, सीएमआरएल मामले में पूछताछ स्थगित करने की अपी

Money Laundering Case: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी ने 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड'  से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ टालने का अनुरोध किया है। ईडी ने वीणा को शुक्रवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीणा टी. की फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Money Laundering Case: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी ने 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड'  से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ टालने का अनुरोध किया है।

ईडी ने वीणा को शुक्रवार को कोच्चि स्थित अपने कार्यालय में जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वीणा ने हाल में ईडी को ईमेल भेजकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपनी पेशी स्थगित करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

उन्होंने एजेंसी को यह भी सूचित किया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जल्द ही उनके वकील के माध्यम से जमा करा दिए जाएंगे। ईडी सूत्रों ने बताया कि एजेंसी उनकी पेशी के लिए नयी तारीख तय करते हुए नया समन जारी करने पर विचार कर रही है।

Advertisement

ईडी की जांच उन आरोपों से जुड़ी है जिनके अनुसार सीएमआरएल ने वीणा की स्वामित्व वाली आईटी परामर्श कंपनी 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' को बिना कोई सेवा प्राप्त किए 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

ईडी के अनुसार, सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक शशिधरन कार्ता द्वारा संचालित एक अन्य कंपनी 'एम्पॉवर इंडिया कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' ने भी एक्सालॉजिक को 50 लाख रुपये का ऋण दिया था, जबकि कंपनी कथित तौर पर समय पर भुगतान करने में विफल रही थी।

एजेंसी का आरोप है कि इन लेन-देन के माध्यम से शशिधरन कार्ता और वीणा से जुड़े सीएमआरएल प्रबंधन ने 'अपराध से आय अर्जित की।' ईडी ने यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम  के तहत अप्रैल 2025 में एर्नाकुलम की एक अदालत में गंभीर धोखाधड़ी जांच विभाग (एसएफआईओ) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर दर्ज किया था।

Advertisement
×