Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Money Laundering Case : दिल्ली-गोवा में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक लोन फ्रॉड मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

ईडी ने आप नेता दीपक सिंगला को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिन्हें मामले में अहम सबूत माना जा रहा है। दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वह दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। ईडी इससे पहले वर्ष 2024 में भी उनसे जुड़े परिसरों पर छापा मार चुकी थी। अब ताजा कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, यह मामला कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें फर्जी लेनदेन और धन के गलत इस्तेमाल की जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल रकम को कहां और कैसे इस्तेमाल किया गया। फिलहाल एजेंसी सिंगला से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×