Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Money Laundering Case : धन शोधन जांच में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मलयालम अभिनेता जयसूर्या की संपत्ति जब्त

ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के तहत मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने अभिनेता और उनकी पत्नी से 'सेव बॉक्स' नामक एक 'ऑनलाइन बोली' ऐप्लीकेशन के जरिए कुछ लोगों से कथित ठगी किए जाने के मामले में दिसंबर 2025 में पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि स्वाति रहीम नामक एक व्यक्ति ने यह कथित निवेश योजना चलाई।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि ईडी की जांच त्रिशूर ईस्ट पुलिस द्वारा दर्ज कम से कम चार प्राथमिकी से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि केरल में जयसूर्या को ''दी गई'' 39.01 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मंगलवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। सूत्रों ने बताया कि रहीम ने उक्त निवेश योजना का ब्रांड एंबेसेडर बनने के लिए 47 वर्षीय जयसूर्या को कुछ धनराशि का भुगतान किया था।

Advertisement

Advertisement
×