Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Money Laundering Case : ईडी ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को किया गिरफ्तार

झुनझुनवाला मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूछताछ के बाद झुनझुनवाला को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। एजेंसी ने विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के अनुरोध को लेकर उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया।

Advertisement

यह जांच अनिल अंबानी समूह की कंपनियों जैसे रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से फर्जी या मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके की गई कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है। झुनझुनवाला मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक थे, जो आरएचएफएल और आरसीएफएल की होल्डिंग कंपनी है।

Advertisement

Advertisement
×