Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mohanjit Singh Custodial Torture Case : पंजाब में हिरासत में कथित प्रताड़ना पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त, आज मोहंजीत से मिलेंगे ग्रेवाल

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मांगे केस रिकॉर्ड, जांच दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट; पटियाला में अधिकारियों से भी लेंगे कार्रवाई की जानकारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहंजीत सिंह की फाइल फोटो। फोटो : एक्स/@officeofssbadal के वीडियो से साभार।
Advertisement

Mohanjit Singh Custodial Torture Case : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के संगरूर जिले के गांव शेरों निवासी मोहंजीत सिंह की हिरासत में कथित प्रताड़ना के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल मंगलवार को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन मोहंजीत सिंह और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह संबंधित अधिकारियों से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।

आयोग ने पंजाब सरकार के अधिकारियों से मामले से जुड़ी फाइलें, रिकॉर्ड, जांच दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य संबंधित सामग्री उपलब्ध रखने को कहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोग को मामले और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

लोक मिलनी में काला झंडा दिखाने के बाद हिरासत में लेने का आरोप

आयोग को मिली शिकायत के अनुसार, मोहंजीत सिंह ने 2 सितंबर को सुनाम के गांव शेरों में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान राज्य में नशे की समस्या के विरोध में काला झंडा दिखाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हिरासत के दौरान मोहंजीत सिंह के साथ मारपीट की गई और उन्हें बिजली के झटके दिए गए। उनकी धार्मिक पहचान से छेड़छाड़ करने, पगड़ी जबरन उतारने तथा बाल और दाढ़ी खींचने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए आयोग ने संबंधित दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट मांगी हैं।  ग्रेवाल ने कहा कि वह पहले राजिंदरा अस्पताल में मोहंजीत सिंह से मुलाकात करेंगे और बाद में संबंधित अधिकारियों से मिलकर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।

Advertisement
×