Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Modi Visit: न्यूजीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खेल प्रदर्शनी का अवलोकन किया, खिलाड़ियों से भी मिले

Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है। मोदी अपने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो: नरेंद्र मोदी फोटो गैलरी/एएनआई
Advertisement

Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है।

मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है। खेल उपकरण प्रदर्शनी में उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी थे।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन के साथ खेल उपकरणों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया।

Advertisement

इन दोनों नेताओं ने न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी को देखा।''

Advertisement
×