Modi UAE Arrival: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे
Modi UAE Arrival: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। मोदी दोपहर में अबू धाबी पहुंचे, जहां संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने...
अबू धाबी में एक औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ। -पीटीआई
Advertisement
Modi UAE Arrival: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। मोदी दोपहर में अबू धाबी पहुंचे, जहां संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया।
आगमन के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अबू धाबी में अपने प्रवास के दौरान, मोदी राष्ट्रपति के साथ बैठक कर सकते हैं जिसमें चर्चा भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया में तेजी से बदलती स्थिति पर केंद्रित रहेगी।
Advertisement
ऊर्जा सुरक्षा चर्चा का एक प्रमुख विषय रहने की संभावना है, क्योंकि भारत तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार मार्गों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री का नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाने का कार्यक्रम है।
Advertisement
Advertisement
×

