Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

MLA Bribery Case: भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी, टीवीके विधायक केस से जुड़े 2.82 करोड़ रुपये नकद बरामद

MLA Bribery Case: तमिलगा वेत्री कषगम विधायक को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के मामले में चेन्नई की एक फाइनेंस कंपनी से 2.82 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई और इस सिलसिले में दो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

MLA Bribery Case: तमिलगा वेत्री कषगम विधायक को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के मामले में चेन्नई की एक फाइनेंस कंपनी से 2.82 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां 18 जुलाई को की गईं। इससे पहले 17 जुलाई को चूलैमेडु स्थित 'दीपम फाइनेंस' में तलाशी ली गई थी। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि टीवीके विधायकों को रिश्वत देने के लिए दी जाने वाली अग्रिम राशि वहां रखी गई है। तलाशी के दौरान 2.82 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई।

Advertisement

पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के संचालक करुणानिधि और सरवणन को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस के एक बयान के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि एक आरोपी ने उन्हें यह नकदी टीवीके विधायकों को रिश्वत देने के लिए अग्रिम राशि के रूप में सौंपी थी। यह मामला तिरुपल्लीकेनी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत से संबंधित है।

Advertisement

शिकायत टीवीके के उथंगराई विधानसभा क्षेत्र से विधायक एन. इलैयाराजा ने दर्ज कराई थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि यूट्यूबर और जनमत सर्वेक्षण एजेंसी आईपीडीएस के संचालक तिरुनावुक्करासु तथा उनके सहयोगियों ने विधानसभा में होने वाले एक मत विभाजन के दौरान टीवीके के आधिकारिक रुख के खिलाफ वोट देने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की थी।

शिकायत के अनुसार, विधायक द्वारा रिश्वत लेने से इनकार किए जाने के बाद आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×