Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mission Drishti : 'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल, पूरी टीम को शुभकामनाएं

मोदी ने विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह मिशन 'दृष्टि' के प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mission Drishti : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गैलेक्सआई द्वारा विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह मिशन 'दृष्टि' के प्रक्षेपण की सराहना करते हुए इसे नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं के जुनून का प्रमाण बताया। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई का मिशन 'दृष्टि' उपग्रह रविवार को कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।

मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह एवं भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार व राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं के जुनून का प्रमाण है।

Advertisement

Advertisement

PM ने गैलेक्सीआई के संस्थापकों और टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कंपनी के अनुसार, 'मिशन दृष्टि' दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह है, जो इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) और सिंथेटिक अपर्चर रडार (एसएआर) सेंसरों को एक ही संचालन प्लेटफॉर्म में जोड़ता है।

मिशन दृष्टि के सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचने के बाद हमारा ध्यान इसकी कमीशनिंग को पूरा करने पर है। इस चरण के दौरान हम अपने ऑप्टोएसएआर पेलोड से मिलने वाले अलग तरह के डेटा को लेकर दुनियाभर में खासी रुचि देख रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि यह उपग्रह पारंपरिक प्रणालियों की सीमाओं से आगे जाने में मदद करेगा और विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में अधिक विश्वसनीय व निरंतर डेटा उपलब्ध कराएगा।

Advertisement
×