Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mine Blast : कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 13 जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में तैनात हवलदार जुबैर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 13 जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में तैनात हवलदार जुबैर अहमद सोमवार को सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम क्षेत्र में पुताहा खान गली के पास गश्त के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने उन्हें द्रुगमुल्ला स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है ताकि किसी अन्य खतरे की आशंका को टाला जा सके। जवान की शहादत से सेना और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

Advertisement
×