Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Middle East Crisis : अब रुकनी चाहिए जंग... पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत चिंतित, शांति बहाली की मांग तेज

पश्चिम एशिया संघर्ष: भारत ने 'गंभीर चिंता' जताई, तत्काल तनाव घटाने की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Middle East Crisis : भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर सोमवार को ''अत्यधिक चिंता'' व्यक्त की तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए जारी वार्ता शीघ्र संपन्न करने की अपील की। भारत ने तनाव तत्काल घटाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। ईरान द्वारा उत्तरी इजराइल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद इजराइल ने पश्चिमी और मध्य ईरान में हवाई हमले किए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पश्चिम एशिया में हुए ताजा हमलों पर भारत गहरी चिंता व्यक्त करता है। ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय हैं।'' मंत्रालय ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, विशेषकर ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के प्रभावों का भी उल्लेख किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''यह संघर्ष 100 दिनों से अधिक समय से चल रहा है और इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।''

Advertisement

मंत्रालय ने कहा, ''हम सभी पक्षों से तत्काल तनाव घटाने, यह सुनिश्चित करने की अपील करते हैं कि नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी बातचीत संपन्न की जाए ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके।'' अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद, पहली बार तनाव अत्यधिक बढ़ने के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल से एक-दूसरे पर हमला बंद करने का आग्रह किया है।

Advertisement

Advertisement
×