Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेवाती Social Media इनफ्लुएंसर हंसी खान गिरफ्तार, ST/SC एक्ट के तहत हुआ है केस दर्ज

Hansi Khan: नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल में रहने वाली मेवाती सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हंसीरा उर्फ हंसी खान पर दलित समाज के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hansi Khan: नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल में रहने वाली मेवाती सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हंसीरा उर्फ हंसी खान पर दलित समाज के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने हंसी खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर पुनहाना शहर थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान आरोपी हंसीरा को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया था कि फेसबुक पर वायरल हुए एक वीडियो में हंसीरा पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में बैठकर सीएनजी की लंबी कतार को लेकर दलित समुदाय की तुलना अपमानजनक तरीके से कर रही थीं।

Advertisement

इस वीडियो में समुदाय के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से दलित समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हंसीरा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था, जो तेजी से वायरल हुआ, माफी के बावजूद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के गंभीर प्रावधानों के तहत कार्रवाई जारी रखी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए आगे की जांच जारी रखी है। बता दें कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इस महिला के यूट्यूब और फेसबुक इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर है।

Advertisement
×