Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Meghalaya Curfew : मेघालय में परिषद चुनाव से पहले हालात तनावपूर्ण, 37 गांवों में नाइट कर्फ्यू

मेघालय: जिला परिषद चुनावों में गैर-आदिवासी नामांकन को लेकर गारो हिल्स के 37 गांवों में कर्फ्यू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Meghalaya Curfew : मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिला प्रशासन ने आगामी स्वायत्त जिला परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया में गैर-आदिवासियों की भागीदारी पर गैर-सरकारी संगठनों के विरोध के बाद संवेदनशील 37 गांवों में सोमवार को रात का कर्फ्यू लगा दिया।

9 मार्च से 16 मार्च तक निर्धारित नामांकन अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लगाया।

Advertisement

इसके साथ ही किसी भी अनधिकृत जुलूस या पांच से अधिक व्यक्तियों के गैरकानूनी जमावड़े और हथियार ले जाने पर रोक लगा दी गई। निषेधाज्ञा आदेश में जिले के 37 गांव शामिल हैं। इससे पहले दिन में, चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का प्रयास करते समय एक पूर्व विधायक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किया गया था, जिससे जिले में तनाव बढ़ गया।

Advertisement

यह विवाद गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) द्वारा हाल ही में जारी एक अधिसूचना के बीच सामने आया है, जिसमें 10 अप्रैल को होने वाले परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवारों के लिए वैध अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जो गैर-आदिवासियों को चुनाव लड़ने से प्रभावी रूप से रोकता है।

Advertisement
×