Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Meghalaya Curfew : मेघालय के अशांत जिलों में कर्फ्यू में ढील, लोगों को जरूरी सामान खरीदने की अनुमति

मेघालय के हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू में आंशिक ढील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Meghalaya Curfew : मेघालय के दो अशांत जिलों में शुक्रवार को कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई ताकि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकें। अधिकारियों के अनुसार पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई।
पड़ोसी पूर्व गारो पर्वतीय जिले में उपायुक्त आर पी मराक ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिबंधों में लंबी अवधि की छूट देने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़पें हो गई थीं। पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने बताया कि तुरा शहर के कुछ हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके बाद स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और सेना को तैनात किया। हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 10 अप्रैल को होने वाले जीएचएडीसी चुनाव को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है और सुरक्षा बल कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।
कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान निवासियों से शांति बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दिए गए हैं।
Advertisement
×