Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Meerut Fire : मेरठ में घर में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह की मौत

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से पांच मासूम बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, यह मकान इकबाल अहमद का है, जहां कपड़ों की सिलाई का काम किया जाता था। घर में बड़ी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

Advertisement

सात झुलसे, छह को नहीं बचाया जा सका

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को तुरंत राजधानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (4), अकदस (4), नाबिया (4 माह) और इनायत (4 माह) को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

सभी मृतक किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर 3 के निवासी थे। अमीर बानो (55) का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Advertisement
×