Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हल्द्वानी खड़गे मंच 'शुद्धीकरण' पर भड़कीं मायावती, कहा- अति-निंदनीय, जातिवादी तत्वों पर हो कार्रवाई

बसपा प्रमुख ने कहा हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के दलित होने की वजह से मंच का शुद्धीकरण हुआ, उत्तराखंड सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच का कथित शुद्धीकरण किए जाने की शुक्रवार को निंदा की और इसे ''अति-निंदनीय और चिंताजनक'' बताया।

मायावती ने उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उत्तराखंड के हल्द्वानी में हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया। यह जानकारी कल संसद के जरिए भी देश को मिली है।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''यह मामला अति-निंदनीय और चिंताजनक है। वहां की सरकार बिना किसी देरी के ऐसे जातिवादी एवं सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनों के तहत उचित कार्रवाई करे और उन्हें जेल भेजे।''

Advertisement

बसपा प्रमुख ने कहा, ''साथ ही, इस घटना आदि के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख को भी संज्ञान लेकर गंभीरता से सोचना चाहिए कि जो लोग दलितों के आर्थिक रूप से थोड़ा मजबूत हो चुके लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहे हैं...'' मायावती ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा करते हुए कहा, ''यह घटना भी अति-दुःखद और चिंताजनक है। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।''

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में उस मंच के कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने की बात सामने आई है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आठ अगस्त को भाषण दिया था। राज्यसभा में खड़गे ने आरोप लगाया था कि भाजपा से जुड़े लोगों ने मंच का शुद्धीकरण किया।

उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज किए जाने की मांग भी की थी। 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बादल पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर जसपाल सिंह ने 'कृपाण' से हमला कर दिया था।

Advertisement
×