Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mathura Murder Case: मथुरा में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद की जान ली

Mathura Murder Case: मथुरा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Mathura Murder Case: मथुरा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घटी।

Advertisement

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की पोखन (23) पिछले कुछ दिन से अपनी सहेली रागिनी के घर रह रही थी। उसने पांच साल पहले झांसी के छिबराबारी, भेल निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था।

आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया। एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी।

पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।  एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
×