Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mathura Holi 2026 : मथुरा में लठामार होली के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम, 18 सेक्टर में बांटा गया मेला परिसर

मथुरा में लठामार होली के लिए मेला परिसर को सात जोन व 18 सेक्टरों बांटा गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पश्चिम बंगाल के नादिया में कृष्ण, राधा और गोपियां बनकर होली मनातीं युवतियां। - प्रेट्र
Advertisement

Mathura Holi 2026 : उत्तर प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को बताया कि मथुरा जिले में विश्व विख्यात लठामार होली के अवसर पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए कस्बे के मेला परिसर को सात जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। मथुरा में होली की इस अनूठी परंपरा को विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसे बरसाना में 'लठामार होली', गोकुल में 'छड़ीमार होली' और बलदेव में 'हुरंगा' के नाम से जाना जाता है, जिसमें महिलाएं खेल-खेल में पुरुषों को लाठियों या 'छड़ी' से पीटती हैं, जो भगवान कृष्ण के बचपन में गोपियों के साथ की गई शरारतों का पुनर्मंचन है।

गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री चौधरी ने 'रंगोत्सव-2026' की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद बताया कि 24 फरवरी को बरसाना के लाडिलीजी मंदिर में फाग आमंत्रण एवं लडडू होली, 25 फरवरी को लठामार होली, 26 फरवरी को नन्दगांव व रावल में लठामार होली, 27 फरवरी को श्रीकृष्णजन्म स्थान मंदिर एवं वृन्दावन के बांकेबिहारी मन्दिर में रंगों की होली तथा द्वारिकाधीश मंदिर में कुंज की होली और एक मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

उन्‍होंने बताया कि तीन मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला निकलेगा तथा होलिका दहन किया जाएगा और चार मार्च को जनपद भर में धूलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इसके बाद पांच मार्च को बलदेव व जाब गांव में हुरंगा व मुखराई एवं नन्दगांव में चरकुला व हुरंगा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, छह मार्च को बठैन व गिडोह में हुरंगा, नौ मार्च को महावन में छड़ीमार होली तथा 12 मार्च को वृन्दावन के रंगजी मन्दिर में होली का आयोजन होगा।

Advertisement

बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठामार होली की तैयारियों के सम्बन्ध में मंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सम्बन्धित मंचों, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, सेल्फी प्वाइंट आदि का निर्माण एवं सीधे प्रसारण आदि की व्यवस्था पर्यटन विभाग एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल दो दर्जन प्रवेश द्वारों की स्थापना की जाएगी। एक दर्जन प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे।

इसी के साथ सभी प्रमुख स्थलों व सार्वजनिक इमारतों, प्रमुख चौराहों आदि को लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे को सात जोन व 18 सेक्टर में विभाजित कर 56 पार्किंग स्थल तथा 94 अवरोधक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 स्थलों पर स्वास्थ्य केंद्र तथा पांच दो पहिया एम्बुलेंस लगाई जाएंगी।

बरसाना में पांच वॉचटावर तथा पांच स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन एवं सार्वजनिक घोषणा प्रणाली को सुचारू रखते हुए निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर अवरोधक व बैरिकेडिंग के साथ-साथ खोया पाया केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे हैं।

Advertisement
×