Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Mathura Accident : दर्शन करने निकले थे, रास्ते में हुआ बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी; 24 घायल

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी : 24 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Mathura Accident : मध्य प्रदेश से पुरुषोत्तम मास में धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस को मंगलवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवाल 24 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीतम पाल सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की वजह से मध्य प्रदेश के सागर, धार और इंदौर जिलों के तीन दर्जन यात्री मंगलवार तड़के तीर्थ यात्रा पर ट्रेन से मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मथुरा जंक्शन से एक निजी बस में सवार होकर वृंदावन के स्वामी अखण्डानन्द आश्रम में चल रही भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे।

Advertisement

सीओ ने बताया कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 'जैंत कट' पर मुड़ते समय दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन अब भी सात श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×