Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्यार से शादी, रिश्तों की दरार... 2 मासूम बेटियों को थाने छोड़कर चला गया कपल

दो हफ्ते पहले मतभेद होने पर दंपति एलएमडी कॉलोनी थाने पहुंचा था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
AI Photo
Advertisement

तेलंगाना के करीमनगर जिले में प्रेम विवाह करने वाला एक दंपति वैवाहिक मतभेदों को दूर करने के लिए थाने में सुलह चर्चा के दौरान अपनी दो छोटी बेटियों को वहीं छोड़कर चला गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस दंपति की 10 साल पहले शादी हुई थी।

उनकी अब सात और पांच साल की दो बेटियां हैं। दो हफ्ते पहले मतभेद होने पर दंपति एलएमडी कॉलोनी थाने पहुंचा था। महिला ने आरोप लगाया कि हाल में उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। पति के रवैये से परेशान होकर पत्नी मंगलवार को अपनी दो बेटियों के साथ थाने पहुंची। पुलिस पति-पत्नी को समझा रही थी तभी पत्नी ने अपना मंगलसूत्र और बिछिया उतारकर निरीक्षक की मेज पर रख दीं एवं अकेले ही वहां से चली गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पति भी वहां बैठी बेटियों की तरफ देखे बिना ही चला गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने बाद में बच्चियों को उनके दादा-दादी के हवाले कर दिया।

Advertisement

Advertisement
×