Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली: Sensex 190 अंक चढ़ा, Nifty 22735 पर; रुपया 95.97 पर फिसला

दो सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक चढ़कर 72,733.04 और निफ्टी 22 अंक बढ़कर 22,735.20 पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो सत्र की गिरावट के बाद थोड़े संभले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक चढ़कर 72,733.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 22,735.20 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंटरग्लोब एविएशन, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट के शेयर में तेजी रही। वहीं अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की 225 मामूली बढ़त में रहे।

Advertisement

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.68 प्रतिशत बढ़कर 103.3 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 9,980.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 242.65 अंक और निफ्टी 64.05 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 95.97 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ तीन पैसे टूटकर 95.97 प्रति डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से सरकारी बैंकों द्वारा हाजिर और वायदा बाजार में डॉलर की बिक्री से रुपया 96.00 के स्तर से नीचे बना रहा।

इसके अलावा, इस महीने करीब 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिका में मजबूत बॉन्ड प्रतिफल से भी रुपये पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.87 प्रति डॉलर पर खुला।

बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 95.97 तक टूट गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 95.94 पर बंद हुआ था, जो 96 प्रति डॉलर के स्तर से थोड़ा ही ऊपर था। इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 101.40 पर रहा।

Advertisement
×