Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Markapuram Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस में लगी भीषण आग, 14 लोग जिंदा जले

Markapuram Bus Fire: बस तेलंगाना के जगित्याल से नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बस में लगी भीषण आग। फोटो स्रोत एक्स अकाउंट @sunilaarnav वीडियो वीडियोग्रैब
Advertisement

Markapuram Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी बस की एक ट्रक से टक्कर होने के बाद उसमें आग लग जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए।

बस में आग लगने के कारण कई यात्री उसके भीतर फंस गए। मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, ''दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और चालक सहित 23 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement

घटना के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र करने के प्रयास जारी हैं।'' मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। यह निजी यात्री बस तेलंगाना के जगित्याल से नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी और इसमें करीब 35 यात्री सवार थे।

Advertisement

दुर्घटना में ट्रक का चालक भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया।

Advertisement
×