Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Maritime Attack : ओमान तट के पास पोत पर हमला, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी... एक भारतीय की तलाश जारी

हम ओमान के प्राधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Maritime Attack : भारत ने 11 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक वाणिज्यिक पोत पर ओमान के तट के पास हुए हमले की रविवार को निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में असैन्य पोतों तथा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद किया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक पोत 'जीएफएस गैलेक्सी' पर हुए हमले की निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और जारी खोज एवं बचाव अभियान में ओमानी प्राधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि हम ओमान के प्राधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। क्षेत्र में वाणिज्यिक पोतों पर लगातार हो रहे हमले ''बेहद चिंताजनक'' हैं। हम तनाव तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ता को जल्द पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक पोतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन तथा व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

Advertisement
×