Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मान की 'डिस्कवरी' सात भाषाओं में 

सतौज गांव से संसद तक के सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब के सीएम भगवंत मान पर बनी डॉक्यूमेंट्री।
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर बनी डिस्कवरी चैनल इंडिया की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रविवार रात सात भाषाओं में रिलीज की गई। यह फिल्म संगरूर के उनके गांव से राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक पद यानी मुख्यमंत्री बनने तक के उनके सफर को दिखाती है।

'फ्रॉम सतौज टू संसद' नाम की इस फिल्म के रिलीज होने का समय राजनीतिक रूप से अहम है। आप सरकार का कार्यकाल अब आखिरी दौर में है और विपक्ष अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री मान की बहन मनप्रीत कौर फिल्म में कहती हैं, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि 'बाई जी' सीएम बनेंगे।' वह उनके कॉमेडियन और कलाकार से मुख्यमंत्री बनने तक के बदलाव को याद करती हैं।

Advertisement

मान के करीबी दोस्त और साथ काम कर चुके कलाकार बिन्नू ढिल्लों फिल्म में कहते हैं, 'वह पहले कॉमेडियन थे, पंजाब के किंग थे। उन्होंने वह सब छोड़ दिया, क्योंकि उनके मन में पंजाब में शासन का तरीका बदलने की गहरी इच्छा थी।' मान के बचपन के दोस्त करमजीत अनमोल कहते हैं, 'वह समाज के निचले आर्थिक तबके से उठकर आए हैं और इसी वजह से छोटे किसान या मजदूर की समस्याओं को समझते हैं।'

Advertisement

करीब 45 मिनट की यह फिल्म मान के घर, सतौज के खेतों, चंडीगढ़ सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम आवास पर शूट की गई है। यह मान की निजी कहानी से शुरू होकर उनकी सरकार की उपलब्धियों तक का सफर तय करती है।

Advertisement
×