Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Manipur Violence: सुरक्षा बलों का गांवों में संदेश, युवाओं को हिंसा से दूर रखें और शांति बनाएं

Manipur Violence: मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने गांवों के अधिकारियों तथा नागरिक समाज संगठनों से युवाओं को जागरुक करने का आग्रह किया है ताकि वे अन्य जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के प्रभाव में आकर किसी तरह की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Manipur Violence: मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने गांवों के अधिकारियों तथा नागरिक समाज संगठनों से युवाओं को जागरुक करने का आग्रह किया है ताकि वे अन्य जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के प्रभाव में आकर किसी तरह की हिंसा में शामिल न हों।

यह अपील उस समय की गई जब सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी में तीन लोगों की हत्या के एक दिन बाद तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ''कोटलन क्षेत्र में हालिया हिंसा का असर अन्य इलाकों में फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को लितान, महादेव और सिनाकेइथेल के आसपास तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।''

Advertisement

ये क्षेत्र तंगखुल नगा बहुल उखरुल जिले में स्थित हैं, जिसकी सीमा कुकी बहुल कांगपोकपी जिले से लगती है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुल्लेन गांव में हुई गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत के बाद की गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दोनों समुदायों के गांवों में संयुक्त रूप से गश्त की गई तथा वहां बनाए गए बंकरों का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। बयान में कहा गया है, ''गांवों के अधिकारियों और नागरिक समाज संगठनों से आवश्यक सहयोग मांगा गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रहेगी।''

पुलिस ने कहा, ''उनसे यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने युवाओं को जागरूक करें ताकि वे अन्य क्षेत्रों की घटनाओं से प्रभावित होकर अपने गांवों के आसपास किसी प्रकार की हिंसक गतिविधियों में शामिल न हों।''

Advertisement
×