Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Manipur Violence : सरकार ने जारी किया आदेश; मणिपुर में 3 दिन का इंटरनेट ब्लैकआउट, ब्रॉडबैंड से VPN तक सब बंद

मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Manipur Violence : मणिपुर सरकार ने मंगलवार को घाटी के पांच जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया, जिनमें ब्रॉडबैंड, वीसैट और वीपीएन शामिल हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया कि गृह आयुक्त एन. अशोक कुमार ने मंगलवार से पाँच ज़िलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement

गृह विभाग के बयान में कहा गया, ''मणिपुर के पांच जिलों - इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में क़ानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, और ग़लत जानकारी तथा अफ़वाहों को रोकने के लिए... सरकार ने इन पाँचों ज़िलों में इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी तौर पर निलंबित करने संबंधी आदेश देने का फैसला किया है, जिनमें ब्रॉडबैंड, वीसैट और वीपीएन सेवाएँ भी शामिल हैं।''

Advertisement

बीती रात मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए एक बम हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में एक घर पर बम फेंका, जिससे पांच साल के एक लड़के और छह महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस हमले को एक ''बर्बर कृत्य'' बताया और लोगों को आश्वासन दिया कि इस अपराध के ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी तथा कानून के तहत उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। घटना के विरोध में आज सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों तथा एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और पुलिस की एक अस्थायी चौकी को भी नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

Advertisement
×