Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Manipur Violence : बच्चों की हत्या से गुस्साए प्रदर्शनकारियों का CRPF कैंप पर हमला, फायरिंग में 2 की मौत

मणिपुर में सीआरपीएफ शिविर पर भीड़ का हमला, गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 5 घायल: राज्य के गृहमंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Manipur Violence : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार को बच्चों की हत्या के बाद उपजा जनाक्रोश हिंसक झड़प में बदल गया। जेलमोल स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप पर भीड़ के हमले और उसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

मोइरांग में बम हमले के बाद भड़की हिंसा

Advertisement

राज्य के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने बम हमला किया था। इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय युवाओं और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

भीड़ ने कैंप में की आगजनी, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग

गृह मंत्री के अनुसार, प्रदर्शनकारी बम हमले वाली जगह से कुछ ही दूरी पर स्थित सीआरपीएफ कैंप में घुस गए। भीड़ ने वहां खड़े वाहनों को फूंक दिया और कैंप की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।

गोविंददास कोंथौजम, गृह मंत्री ने कहा, "मैंने प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वे कानून हाथ में न लें और सुरक्षा बलों को हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाने दें, लेकिन भीड़ ने बात नहीं मानी।"

गृह मंत्री ने आगे बताया कि जब स्थिति अनियंत्रित हो गई और भीड़ ने कैंप में तोड़फोड़ शुरू की, तो सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की। यह फायरिंग आत्मरक्षा या गुस्से में की गई हो सकती है। इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हुए हैं।

Advertisement
×