Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Manipur Hostages Released: बंधक बनाए गए नगा और कुकी समुदाय के 28 लोगों को रिहा किया गया

Manipur Hostages Released: मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हथियारबंद समूहों द्वारा बंधक बनाए गए कुकी और नगा समुदायों के 38 लोगों में से 28 को रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Manipur Hostages Released: मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हथियारबंद समूहों द्वारा बंधक बनाए गए कुकी और नगा समुदायों के 38 लोगों में से 28 को रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने गिरजाघर के तीन पदाधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया, जबकि नोनी जिले में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।

Advertisement

इसके बाद इन लोगों को अज्ञात क्षेत्रों में ले जाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाई गईं कोंसाखुल गांव की 12 नगा महिलाओं को मखान गांव में रिहा कर दिया गया।''

Advertisement

उन्होंने बताया कि सेनापति जिले में बंधक बनाए गए कुकी समुदाय के चार पुरुषों और 10 महिलाओं को बृहस्पतिवार देर रात सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया।

अधिकारी ने यह भी कहा, ''नगालैंड के एक सदस्य सहित 'सेल्सियन ऑफ डॉन बॉस्को' के दो सदस्यों को भी हथियारबंद समूहों ने अलग-अलग स्थानों से रिहा किया।''

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सरकार इन लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज से जुड़े संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है।

Advertisement
×