Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Malayalam Actor Dies: सिनेमा के दिग्गज और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार का निधन

Malayalam Actor Dies: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। केरल में मिमिक्री कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अभिनेता सलीम कुमार। फ़ाइल फ़ोटो: पीटीआई
Advertisement

Malayalam Actor Dies: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

केरल में मिमिक्री कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले कुमार मलयालम सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक बने। सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.43 बजे उनका निधन हुआ।

Advertisement

कुछ साल पहले लिवर प्रतिरोपण करवा चुके अभिनेता को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

Advertisement

मलयालम सिनेमा में जाना-पहचाना चेहरा रहे कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में फिल्मी जगत में कदम रखने से पहले 'मिमिक्री' और हास्य के माध्यम से पहचान हासिल की। ​​उन्होंने 1997 में फिल्म जगत में पदार्पण किया लेकिन 2000 के दशक में उनके हास्य अभिनय ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई।

उन्होंने केरल के 'कलाभवन' के साथ राज्य और विदेशों में कई कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और बाद में अपना खुद का 'मिमिक्री ग्रुप' बनाया। वह थिएटर में भी सक्रिय थे और मलयालम टेलीविजन चैनलों पर कॉमेडी कार्यक्रमों की मेजबानी करते थे।

कुमार ने 1997 में सिद्दीक-शमीर द्वारा निर्देशित फिल्म 'इष्टमनु नूरु वट्टम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। कुमार ने लेखक और निर्देशक के रूप में भी फिल्म निर्माण में कदम रखा।

उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए नॉर्थ परवूर टाउन हॉल लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम नॉर्थ परवूर स्थित उनके आवास 'लाफिंग विला' में पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और दो बेटे चंदू और आरोमल हैं। चंदू ने मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' में अभिनय किया था।

Advertisement
×