Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वित्त मंत्रालय का बड़ा अपडेट; MSME सेक्टर को बड़ी राहत! ECLGS 5.0 के तहत ₹1.55 लाख करोड़ की गारंटी

ईसीएलजीसी 5.0 के तहत 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लिए गारंटी जारी: वित्त मंत्रालय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ECLGS 5.0 Guarantee Scheme : वित्त मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कंपनियों को 4.11 लाख से अधिक गारंटी दी गई हैं। गारंटी के तहत कुल रकम 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

इस योजना से भारत के छोटे उद्यमों को लाभ हुआ है। कुल गारंटी में से 98 प्रतिशत छोटी कंपनियों और गारंटी की कुल रकम में से 82 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को मिला है। मंत्रालय ने बयान में कहा, ''शुरुआत से लेकर अब तक ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4,11,497 गारंटी जारी की गई हैं और गारंटी की कुल रकम 1,55,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह इस योजना को तेजी से अपनाए जाने का संकेत है।''

Advertisement

ईसीएलजीएस 5.0 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मई, 2026 को मंजूरी दी थी। इस योजना का मकसद पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न नकदी की चुनौतियों से निपटने के लिए मौजूदा कर्जधारकों को 2.55 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराना है।

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि जैसे-जैसे यह योजना आगे बढ़ेगी और इसकी पहुंच बढ़ेगी, इससे एमएसएमई सहित उद्यमों के लिए नकदी समर्थन और मजबूत होने की उम्मीद है और उद्यमी बाहरी चुनौतियों के समय अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।

Advertisement
×