Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Army का बड़ा ऑपरेशन: उरी में घुसपैठ की कोशिश विफल, एक आतंकवादी मारा गया

Uri Sector Encounter: एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Uri Sector Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 'पोस्ट' किया, ''जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।''

Advertisement

Advertisement

इसमें कहा गया है कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सेना ने कहा, ''आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है।'' अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

Advertisement
×