कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डीके शिवकुमार की जगह बीके हरिप्रसाद को कमान
हरिप्रसाद कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित
Advertisement
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को बुधवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। हरिप्रसाद ने डीके शिवकुमार की जगह ली है, जो बुधवार को ही राज्य के नए मुख्यमंत्री बने।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरिप्रसाद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटे शिवकुमार का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
Advertisement
हरिप्रसाद को बुधवार को ही कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। वह अब तक हरियाणा के लिए कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
Advertisement
Advertisement
×

