Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन... मालिक के बेटे, PG संचालक और ठेकेदार से होगी पूछताछ, पुलिस ने मांगी 3 दिन की रिमांड

इमारत हादसा: पुलिस ने भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार की तीन दिन की हिरासत मांगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi PG Building Collapse : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अदालत से सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और एक ठेकेदार की तीन दिन की हिरासत का अनुरोध किया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज के समक्ष पुलिस ने भवन मालिक के बेटे महेश गुप्ता, पीजी संचालक सुधांशु और ठेकेदार सनोज की तीन दिन की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया। अदालत इस अनुरोध पर जल्द ही आदेश दे सकती है। गुप्ता को उनकी दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया।

Advertisement

सुधांशु के वकील ने दावा किया कि ''मीडिया ट्रायल'' के कारण जांच प्रभावित हो रही है, जिसके बाद कार्यवाही बंद कमरे में हुई। मजिस्ट्रेट ने मीडियाकर्मियों को अदालत कक्ष से बाहर जाने का निर्देश दिया। जांच के दौरान 'हॉस्टल डेज' पीजी का संचालन करने वाले दो कारोबारी साझेदारों में से एक सुधांशु को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

Advertisement
×