Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 3 बच्चों समेत 7 की मौत; तस्वीरों में देखें भयावह नजारा

स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल परिसर की दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में हुआ।

Advertisement

Advertisement

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सातों पीड़ितों ने दीवार के पास शरण ली थी, तभी वह अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सातों मृतक रेहड़ी-पटरी वाले थे।

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला।

Advertisement
×