Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बालटाल मार्ग पर बड़ा हादसा टला; अमरनाथ यात्रा में महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, CRPF जवानों ने ऐसे बचाई जान

हृदय संबंधी समस्या होने पर महिला श्रद्धालु की सीआरपीएफ ने बचाई जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Amarnath Yatra 2026 : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान हृदय संबंधी समस्या होने पर 46 वर्षीय महिला श्रद्धालु को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बचाया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर स्थित सरबल शिविर के पास हुई।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला की तबीयत बिगड़ने पर यात्रा मार्ग पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके बाद उसे अर्द्धसैनिक बल की चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सहायता दी गई और 'कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन' (सीपीआर) भी दिया गया।

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में महिला को सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन से नीलग्राथ स्थित सेना के अस्पताल शिविर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात है। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बल ने माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) और महिलाओं की 'मे आई हेल्प यू' मोबाइल टीमों की भी तैनाती की है।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement
×