Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Maharashtra Sea Link Project: वीबीएसएल और सावरकर सी ब्रिज को जोड़ने वाली 1,722 करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

Maharashtra Sea Link Project: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की अवसंरचना संबंधी उपसमिति ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (वीबीएसएल) के बांद्रा किले वाले छोर को सावरकर सी ब्रिज से जोड़ने वाली 3.55 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 1,722.40 करोड़ रुपये की परियोजना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो: फ़ेसबुक
Advertisement

Maharashtra Sea Link Project: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की अवसंरचना संबंधी उपसमिति ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (वीबीएसएल) के बांद्रा किले वाले छोर को सावरकर सी ब्रिज से जोड़ने वाली 3.55 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 1,722.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम लागू करेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाली उपसमिति ने बृहस्पतिवार को इस परियोजना को मंजूरी दी। इससे पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली सचिवों की समिति ने 17 जून को इसे मंजूरी दी थी।

Advertisement

परियोजना की अनुमानित लागत में निर्माण कार्य के लिए 1,183.79 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा माल एवं सेवा कर, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य खर्चों को मिलाकर कुल लागत 1,722.40 करोड़ रुपये होगी।

Advertisement

विज्ञप्ति के अनुसार, इस परियोजना के लिए लगभग 40 झुग्गियों का पुनर्वास करना होगा, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मछुआरों को मुआवजा देने के लिए 20 करोड़ रुपये और पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के उपायों के लिए भी 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक परियोजना की संशोधित लागत 18,120.96 करोड़ रुपये है। इसे मई 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है। मई 2026 तक इस परियोजना का लगभग 31 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था, जबकि उस समय तक 35.84 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य था।

Advertisement
×