MahaShivratri 2026: सीएम नायब सिंह सैनी ने नूंह के नल्हड़ेश्वर मंदिर किया भगवान शिव का अभिषेक
MahaShivratri 2026: सीएम ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
MahaShivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी और मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री हरियाणा कंवर संजय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फोगाट, जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका अध्यक्ष मनीष जैन, नगर परिषद नूंह के अध्यक्ष संजय मनोचा, नल्ड़ेश्वर मंदिर के संयोजक जीएस मलिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

