Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

LPG Price Hike: विपक्ष का सरकार पर हमला; कांग्रेस बोली- ‘जनता पर महंगाई का चाबुक’

LPG Price Hike: एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा; आम परिवारों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरेलू गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस फैसले का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि "महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला है" और आरोप लगाया कि सरकार जनता से वसूली कर रही है, जबकि आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

Advertisement

Advertisement

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में दूसरी बार रसोई गैस महंगी की गई है, जबकि लोगों की आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और महंगाई पर नियंत्रण के दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: आम जनता को लगा महंगाई का एक और झटका, रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा

वहीं, अवधेश प्रसाद ने भी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी की कीमतों में लगातार वृद्धि इसका उदाहरण है। उन्होंने किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास महंगाई से निपटने के लिए स्पष्ट रणनीति और दीर्घकालिक योजना का अभाव है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इसका सबसे अधिक असर घरेलू बजट पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ी कीमतें सीधे तौर पर परिवारों, विशेषकर महिलाओं को प्रभावित करेंगी।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बता रहे हैं। घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों का असर आने वाले दिनों में लाखों परिवारों के मासिक बजट पर पड़ना तय है।

Advertisement
×