Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

LPG Price Hike: आम जनता को लगा महंगाई का एक और झटका, रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा

मई के मध्य से अब तक पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

LPG Price Hike: आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में तीन महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। रविवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी गई। सरकार के अनुसार, मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों का असर भारत पर भी पड़ा है।

Advertisement

इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तेल विपणन कंपनियों के बढ़ते घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया था।

Advertisement

सरकार का क्या कहना है?

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत भारत में रसोई गैस अभी भी पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी सस्ती उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्रालय के मुताबिक, एक 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति लागत वर्तमान में लगभग 1,600 से 1,700 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले वित्तीय वर्ष में घरेलू एलपीजी पर लगभग 60,000 करोड़ रुपये का बोझ उठाया। केंद्र सरकार ने इसके लिए 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है। वहीं, 10.35 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थियों को सीधे सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे

मई के मध्य से अब तक:

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

सीएनजी (CNG) के दाम लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं।

Advertisement
×