Lok Sabha News: राहुल गांधी को बोलने न देने और सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का हंगामा
Lok Sabha News: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Lok Sabha News: विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा फिर कार्यवाही 12 बजे शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके कारण लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए बोलने की अनुमति नहीं देने और इस मुद्दे पर सदन की अवमानना के मामले में आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने का मुद्दा उठा रहे थे।
शोर-शराबे के बीच ही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ''सदन के अंदर मर्यादित आचरण और व्यवहार करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।''
उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। शोर-शराबा नहीं थमने पर उन्होंने 11 बजकर 5 मिनट पर बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। मंगलवार को सदन की अवमानना करने और महासचिव तथा लोकसभा अधिकारियों की मेजों के पास आकर कागज उछालकर आसन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए कांग्रेस के सात और एक माकपा सांसद को संसद के वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
PM Modi is compromised and scared of the truth.
But we will not remain silent.
We are the voice of the people. We will continue our fight for truth and justice.
📍New Delhi pic.twitter.com/ntr8tdaLg5
— Congress (@INCIndia) February 4, 2026
निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया
संसद के वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये गये लोकसभा के आठ सदस्यों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इन सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इन सांसदों ने हाथ में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर "पीएम इज कंप्रोमाइज्ड" लिखा हुआ था।
संसद लोकतंत्र का मंदिर है- जहां देश से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाती है, लेकिन मोदी सरकार इस परंपरा को उजाड़ने पर तुली है।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी को सदन में देशहित से जुड़े मामले पर बोलने नहीं दिया गया और इसका विरोध करने पर विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया।… pic.twitter.com/PEzdXpn7LE
— Congress (@INCIndia) February 4, 2026
सदन में आसन की ओर कागज फेंकने के कारण मंगलवार को विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

