Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Lok Sabha Election : अगला लोकसभा चुनाव पहले ही जीत चुका है INDIA गठबंधन; राहुल गांधी का भाजपा को लेकर किया बड़ा दावा

जनता की आवाज दबे तो प्रतिरोध और एकजुटता ही रास्ता है : राहुल गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी। फाइल फोटो
Advertisement

Lok Sabha Election : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन पहले ही जीत चुका है। उन्होंने बीते आठ जून को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी रूपांतरण वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, जरूर सुनें। 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्जा हो... जब जनता की आवाज दबाई जाए...तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।"

Advertisement

उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, "हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और भारत के संस्थानों पर उसके कब्जे को हराएंगे।"

Advertisement

Advertisement
×