Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Lockdown Rumours : लॉकडाउन की खबरों पर सरकार का फुल स्टॉप, हरदीप पुरी बोले- अफवाहें झूठी हैं

इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा : पुरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lockdown Rumours : सरकार ने शुक्रवार को भारत में लॉकडाउन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही उत्पाद शुल्क नियमों में बदलाव करके नागरिकों को उच्च ईंधन लागत के प्रभाव से सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Puri) ने कहा कि लॉकडाउन की अफवाहें झूठी हैं। इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। वैश्विक स्थिति में लगातार बदलाव हो रहे हैं। हम ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं से संबंधित घटनाक्रमों पर वास्तविक समय के आधार पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे नागरिकों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार

Advertisement

पुरी ने कहा कि हम उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत ने वैश्विक अनिश्चितताओं के सामने लचीलापन दिखाया है। हम समयबद्ध, सक्रिय और समन्वित तरीके से कार्य करना जारी रखेंगे। भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं।

हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाना गैरजिम्मेदाराना और हानिकारक है।

Advertisement
×