Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आखिर इसके पीछे कौन-सी ताकतें हैं, पता तो चले... सुखबीर बादल पर हमले से सुरक्षा पर सवाल, अकाली नेताओं ने की जांच की मांग

शिअद नेता ने पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sukhbir Singh Badal Attack : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा करते हुए मामले की गहन जांच की मांग की।

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल पर तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमला हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बादल अपनी पत्नी और शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ थे। घटना से जुड़े वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है। वल्टोहा ने कहा, ''मामले की गहन जांच होनी चाहिए। ऐसे हमले के पीछे कौन-सी ताकतें हैं, इसका पता लगाया जाना चाहिए...।''

Advertisement

दिसंबर 2024 में नरैन सिंह चौड़ा ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई थी, लेकिन वह निशाना चूक गया था। हमले के दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने घटना को कवर किया। मीडियाकर्मी सिख धर्मस्थल के बाहर बादल के प्रायश्चित के दूसरे दिन उसे कवर करने के लिए वहां पहुंचे थे। 2007 से 2017 तक शिअद सरकार के कार्यकाल में हुई ''गलतियों'' के लिए बादल वहां प्रायश्चित करने पहुंचे थे।

Advertisement

Advertisement
×