Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Leopard Attack in Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में 5 वर्षीय बच्चे और नैनीताल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, शव बरामद

Leopard Attack in Uttarakhand: रुद्रप्रयाग गें आठ स्कूल में अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो iStock
Advertisement

Leopard Attack in Uttarakhand: उत्तराखंड में तेंदुओं के हमलों की दो अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।  अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रवाणी गांव में मंगलवार दोपहर अपने घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय एक बच्चे को एक तेंदुआ उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि कई घंटे की लंबी तलाश के बाद बच्चे का क्षत विक्षत शव देर रात बरामद किया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान का नेतृत्व करने वाले रुद्रप्रयाग के उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सात टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया गया जिसके बाद रात 11 बजे जंगल से बच्चे का शव बरामद किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान दक्ष बिष्ट के रूप में हुई है। सैनी ने बताया कि तेंदुए के संभावित खतरे को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की एक टीम क्षेत्र में लगातार गश्त करेगी।

उधर, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के आठ स्कूल में अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। एक अन्य घटना में, नैनीताल जिले में भीमताल के जूना स्टेट क्षेत्र में एक तेंदुए के हमले में 60 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गंगा देवी सोमवार को अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल में गयी थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि काफी तलाश के बाद महिला का शव मंगलवार सुबह जंगल के काफी अंदर से बरामद हुआ जिस पर तेंदुए के हमले के स्पष्ट निशान थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही है लेकिन वन विभाग ने अभी तक उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की। नथुवाखान वन रेंज के रेंज अधिकारी विजय भटट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गयी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
×