Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Krishnagiri Road Rage : कृष्णागिरि रोड रेज कांड में डीएमके नेता का बेटा गिरफ्तार

वाहन हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Krishnagiri Road Rage : तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में रोड रेज की एक घटना ने सनसनी फैला दी है। सत्तारूढ़ डीएमके से जुड़े एक नेता के 20 वर्षीय बेटे को कथित तौर पर कार चढ़ाकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मृतक शिवमूर्ति कृष्णागिरि में सहायक श्रम निरीक्षक थे। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आरोपी आदित्य अपनी कार से शिवमूर्ति के घर के पास से गुजर रहा था। घर के बाहर खड़े एक दोपहिया वाहन को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

Advertisement

आरोप है कि बहस के दौरान आदित्य ने कार शिवमूर्ति, उनके बेटे किरुबाकरन, बहू अम्सावल्ली और पोती निलानी की ओर मोड़ दी। गंभीर रूप से घायल शिवमूर्ति ने बाद में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य परिजन घायल हैं।

Advertisement

हत्या का मामला दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

किरुबाकरन ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में थे और उनके पिता विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। कार में मौजूद आदित्य के मित्र ऋतिक कुमार और हरीश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैणार नागेंद्रन ने घटना को लेकर डीएमके सरकार की आलोचना की है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement
×