Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kolkata Earthquake : कोलकाता और आसपास के इलाकों में लगे भूकंप के झटके, म्यांमा रहा केंद्र

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के कई झटके महसूस किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kolkata Earthquake : कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले म्यांमा में आए 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

कोलकाता में ऊंची इमारतों के कुछ निवासियों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के कई झटके महसूस किए। यह भूकंप म्यांमा में रात करीब 9.05 बजे आया, जिसे कुछ सेकंड तक महसूस किया गया। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमा में कहीं था। हम भूकंप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इसके सटीक स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी।

Advertisement

Advertisement
×