Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kishtwar Encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, ग्रेनेड फेंके; 8 जवान घायल

Kishtwar Encounter : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिला के ऊपरी इलाकों में स्थित घने वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kishtwar Encounter : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिला के ऊपरी इलाकों में स्थित घने वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं और अभियान जारी है।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन त्राशी वन’ नाम दिया है। यह अभियान दोपहर के आसपास शुरू हुआ। सेना ने बताया कि सोनार इलाके में, चटरू के उत्तर पूर्व में, जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त आतंक रोधी अभ्यास के तहत चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का आतंकियों से संपर्क हुआ।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी दल के सामने दो से तीन विदेशी आतंकी आए, जिनका संबंध पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद से बताया जा रहा है। आतंकियों ने घेरा तोड़ने के प्रयास में अंधाधुंध फायरिंग की और कुछ ग्रेनेड भी फेंके। जवाबी कार्रवाई में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गईं। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक रुक रुक कर गोलीबारी होती रही।

Advertisement

मुठभेड़ में घायल जवानों को छर्रे लगे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। आतंकियों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान जारी है। अभियान में ड्रोन सहित आधुनिक निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

Advertisement
×