Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kishtwar Encounter : किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में मुठभेड़, एक संदिग्ध आतंकी ढेर

दुर्गम भूभाग का फायदा उठाते हुए आतंकवादी भागने में कामयाब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो। पीटीआई
Advertisement

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में बुधवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले 18 दिनों में चतरू क्षेत्र में यह पांचवीं मुठभेड़ है, क्योंकि सेना और पुलिस, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रही है। किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की निरंतर खोज और उनके खात्मे के लिए घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान कई मुठभेड़ें हुई हैं।

Advertisement

इसी क्रम में आज शाम लगभग 5.45 बजे किश्तवाड़ के दिच्छर क्षेत्र में 'काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स डेल्टा', व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संचालित संयुक्त अभियान (त्राशी-1) में आतंकवादियों से सामना हुआ। सेना के व्हाइट नाइट कोर्प ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि एक आतंकवादी को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। अभियान जारी है। मुठभेड़ फिर से तब शुरू हुई जब एक संयुक्त दल चिंगम जंगल के संजिनाला-दिच्छर में तलाशी अभियान संचालित कर रहा था।

Advertisement

चतरू क्षेत्र के पूरी तरह से बर्फ से ढके होने के बावजूद, सेना ने 18 जनवरी को मन्द्रल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में हुई पहली गोलीबारी के बाद आतंकवादियों का पीछा करना जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप एक पैराट्रूपर शहीद हो गया व सात सैनिक घायल हो गए। हालांकि, घने जंगल और दुर्गम भूभाग का फायदा उठाते हुए आतंकवादी भागने में कामयाब रहे, लेकिन 22 जनवरी को उन्हें पकड़ लिया गया था।

Advertisement
×