Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Khan Sir Case : चर्चित शिक्षक खान सर की बढ़ीं मुश्किलें या मिली राहत? कोर्ट के फैसले ने बढ़ाया सस्पेंस

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 7 जुलाई तक टली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बिहार में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को पटना की एक अदालत ने सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक भी सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

यह मामला जून की शुरुआत में हुई उस गोलीबारी की घटना से जुड़ा है, जब खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी। अदालत को खान सर के दोनों सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई करनी थी। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement

शिक्षक रोशन आनंद के अधिवक्ता सत्यम झा ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण आज मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) की अदालत में हुई। अब अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी।

Advertisement

खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दोनों अधिवक्ताओं ने बताया कि खान सर के दोनों सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिकाओं पर भी 7 जुलाई को ही सुनवाई होगी।

Advertisement
×